मनरेगा से संबंथित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बीडीसी की बैठक सम्पन्न

अमनौर /सारण
प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में प्रखंड प्रमुख विश्वामित्र शर्मा की अध्यक्षता में बीडीसी की एक बैठक सम्पन्न हुई. गुरुवार को आयोजित इस बैठक में मनरेगा से संबंथित योजनाओं की समीक्षा की गयी. विभिन्न पंचायतों में प्रस्तावित मनरेगा योजनाएं तथा इससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही अपने क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों को लेकर विशेष चर्चा की गई. वहीं बीडीसी सदस्यों व मुखियागण ने अपने -अपने पंचायत क्षेत्र से संबंधित नयी योजनाओं का प्रस्ताव रखा. बैठक में उपस्थित बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी विभु विवेक ने कहा कि पंचायत से पंचायत को जोड़नेवाली सड़क निर्माण या अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायतों में विकास की गति देने पर बल दिया. बैठक में मुख्य रूप से उप -प्रमुख विवेकानंद राय उर्फ विक्की राय , जेई बीरेन्द्र राय पीटीए चन्देश्वर दास, बीपीआरओ सुद्धिष्ट राम, मुखिया बिन्देश्वरी राय, मुखिया संतोष यादव , विजय माझी, सरिता सिंह, अनिल यादव, उमेश राय, अवधेश सिंह, शिकांती देवी, ललिता गुप्ता सहित अन्य बीडीसी सदस्य शामिल थे.