कुरियर कर्मियों के विरोध पर हवाई फायरिंग करते बाइक छोड़ भागे बदमाश

जनादेश। सोनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीचक स्थित कुरियर कंपनी के गोदाम में लूट की घटना का अंजाम देने पहुंचे दो बदमाशों को मोटरसाइकिल छोड़कर बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुरियर कंपनी के कर्मी के हौसला के आगे बदमाशों ने घुटने टेक दिए। इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। दोनों अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाते हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। इस संबंध में उक्त कुरियर कंपनी के संचालक नालंदा जिला का अनिल कुमार के पुत्र विवेक राज ने सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया। वहीं घटना के बारे में विवेक राज ने बताया कि सोमवार के सुबह के लगभग 7:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुंह में मास्क पहने दो बदमाश हथियार के साथ यहां गोदाम पर पहुंचे। गोदाम में प्रवेश करते ही एक बदमाश ने कंपनी के संचालक विवेक राज के ऊपर पिस्तौल तानकर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच धक्का-मुक्की में उक्त गोदाम के कार्यरत कूरियर बॉय समेत पांच अन्य कर्मी ने लुटरे के मंशा को भांपते हुए वहां पहुंच गए। संचालक के साथ धक्का-मुक्की करते देख उक्त कर्मियों ने दोनों बदमाश के ऊपर एक पत्थर फेंकने लगे। एक पत्थर से हमला के बाद उक्त दोनों अपराधी डर गए तथा वहां से भागने का प्रयास करने लगे। भागने के क्रम में दोनों बदमाशों ने अपना मोटरसाइकिल वही छोड़कर फायरिंग करते फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से मोटरसाइकिल तथा जिंदा कारतूस व खोखा बरामद कर लिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं उपस्थित लोगों ने बताया की कर्मियों की बहादुरी के कारण एक बड़ी लूट व घटना होने से बच गई । कार्यालय में कार्यरत कर्मी में राहुल कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, सीता शरण सिंह, दिनेश कुमार मौजूद रहे । यह घटना इस कार्यालय में दूसरी बार हुई है इसके पहले जून 20 में गोला बाजार स्थित बृंदावन कॉलोनी में भी अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपए भागने में सफल रहा ।  इस कार्यालय का हस्तांतरण पुनः पहाड़ीचक स्थित किया गया है । सोनपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों को दबोचने के लिए प्रयास में जुट गई है ।