
मांझी। महाराजगंज लोकसभा जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ प्रभारी निरंजन सिंह ने पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी को आवेदन देकर मांझी के बरेजा सीतलपुर एवम डुमरी पंचायत की नल जल योजना में कथित रूप से की गई धांधली की जांच कराने की मांग की है। मंत्री को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उक्त पंचायतों में मानक के अनुसार नल जल का काम नहीं किया गया है। जिसकी शिकायत प्रखंड से लेकर जिला के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से भी की गई। लेकिन पदाधिकारियों ने आज तक किसी भी पंचायत में जांच नहीं किया। उन्होंने पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग की।




Recent Comments