परसा/सारण-प्रखंड के सगुनी पंचायत के तीतिरा गाँव के डीलर दिनेश मांझी द्वारा राशन नही देने और उपभोगता के साथ दुर्बयव्हार करने से नाराज सैकड़ो उपभोगताओं ने सिवान शीतलपुर एसएच 73 पर तीतिरा तथा बाजितपुर चौक को ग्रामीणों ने जाम कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान उपभोगताओं ने डीलर दिनेश मांझी द्वारा राशन नही देने और डीलर के लड़का द्वारा ग्राहक के साथ दुर्बयव्हार करने नियमित और उचित दर पर राशन किराशन नही देने का आरोप लगाया गया।आक्रोशित उपभोगताओं ने पदाधिकारियो के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया।मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह तथा थानाध्यक्ष रामेश्वर रावत पुलिस बल के साथ पहुँच आक्रोशित उपभोगताओं को समझाने की प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित वरीय पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।थानाध्यक्ष द्वारा एमओ से दूरभाष पर वार्ता किया।इस दौरान एमओ ने 15 दिन के अंदर डीलर पर करवाई करने की दिए गये आश्वसन के उपरांत उपभोगता शांत हुए तथा चार घंटे बाद यातायात बहाल किया जा सका।प्रदर्शन में जय नारायण सिंह संजीव सिंह राजीव सिंह सिकेन्द्र कुमार सिंह बिट्टू सिंह दीपक कुमार सिंह बबन सिंह प्रवीण सिंह अमित कुमार टिंकू कुमार जतन सिंह अर्जुन सिंह आदि सैकड़ो उपभोगता शामिल थे।