संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में प्रशासन की देखरेख में मुखिया संगम बाबा ने राशन-सब्जी बाँटा

मुखिया ने इसुआपुर प्रखंड के सहवाँ, डटरापुरसौली, जयथर व लौवाँ पंचायत के सैकड़ों लोगों को राशन-सब्जी, मास्क-सेनीटाईजर मुहैया कराई ।

लौवाँ पंचायत के गम्हरियाँ गाँव के आगजनी से पिङित दो परिवारों को संगम बाबा ने राशन मुहैया कराई

इसुआपुर ( सारण ) :- कोरोना की महामारी में मजबूर व असहाय परिवारों के आय के सभी श्रोत बंद हो गये हैं जिसके कारण लोगों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है । वहीं इसुआपुर प्रखंड के अनेक गाँवों के असहाय व कमजोर लोगों की मदद में लगातार डटरापुरसौली के मुखिया संगम बाबा लगे हुये हैं । वहीं मंगलवार को मुखिया संगम बाबा ने प्रशासन की देखरेख में अपने संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में सोसल डिस्टेन्सिंग को मेन्टेन कर कच्चा राशन-सब्जी का वितरण प्रखंड के विभिन्न गाँवों के लोगों के बीच किया । वहीं मुखिया संगम बाबा ने जयथर पंचायत व लौवाँ पंचायत के कई गाँव-टोलों के मजदूर असहाय परिवारों के बीच कच्चा राशन-सब्जी का वितरण किया । लौवाँ पंचायत के गम्हरियाँ गाँव में शनिवार व रविवार की रात्रि में बोधन सिंह के फसल में व धनराज राम के फूसनुमा घर में आग लग जाने से हजारों की क्षति हुई है । दोनों पिङित परिवारों के घर पहूँच मुखिया संगम बाबा ने दोनों कच्चा राशन मुहैया कराया । विभिन्न गाँवों में मौके पर अभिषेक सिंह उर्फ कन्हैया, अंकुश बाबा, राकेश यादव, सुनील ओझा, पिन्टू कुमार, बिरेन्द्र राम, राजकिशोर महतो, बबलू ओझा, अनुप बाबा मौजूद थे ।