इंडियन जर्नलिस्ट एशोसियन के सदस्यों ने की बैठक।
चेहराकलां(vaishali): इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएशन के बैनर तले मंगलवार को मुख्यालय परिसर स्थित मंसुरपुर हलैया पंचायत भवन में एशोसियन के वैशाली जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकार हिर्ताथ कई अहम विन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए संगठन मजबूती के लिए नये सदस्यों को जोड़ने पर बल देते हुए संगठन के सभी सदस्यों को 28 फरवरी तक दो पासपोर्ट साईज फोटो, आवासीय प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर के साथ अपने -अपने बैनर से संबंधित कागजातों को महुआ कार्यालय में जमा करना शुनिश्चित किया गया। आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले,मुकदमा, के स्थिति में सभी संगठनों को एक जुट होकर सामना करना का आवाहन किया गया। साथ हीं साथ केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए पत्र निर्गत कर माँग करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट एशोसियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष नसीम रबानी, रमेश प्रसाद सिंह, संजय झा, सराफत खान, पारसनाथ सिंह, सुधिर मालाकार, अमित कुमार, एतेशाम उर्फ पप्पू, विजय कुमार चौधरी, रंजीत कुमार, एतेशाम फरिदी समेत अन्य एशोसियन के सदस्य शामिल थे।