सारण रेंज के 12 इंस्पेक्टरों समेत 79 पुलिस ऑफिसरो का तबादला

छपरा : सारण प्रक्षेत्र के डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने 12 पुलिस निरीक्षकों समेत 79 पुलिस अफसरों का तबादला सोमवार को कर दिया। निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में एक जिले में 3 वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण क्षेत्रीय पर्षद की बैठक में किया गया। बैठक में लिए गए निर्णय को अनुमोदन के लिए जोनल आईजी को भेजा जाएगा। जोनल आईजी से स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बैठक में 12 पुलिस निरीक्षक, 24 पुलिस अवर निरीक्षक, 28 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक तथा 15 प्राअनि को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया । डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि सारण जिले के नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पंडित, सोनपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के अलावा पुलिस निरीक्षक शंभू शरण सिंह, राजीव नयन कुमार सिंह, दिनेश पासवान तथा शशिभूषण चौधरी, सीवान के वाहिद नट, ललन कुमार, गोपालगंज के विमल कुमार सिंह, राम सेवक प्रसाद यादव, विजय कुमार वर्मा, बालेश्वर राय का स्थानांतरण किया गया है । इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों में सारण जिले के ददन सिंह, अरविंद, अशोक कुमार प्रसाद, शंभू प्रसाद सिंह, रामाशंकर राय, विजय कुमार मिश्रा, विजेंद्र कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, मोहन सिंह, नागेंद्र सिंह, पशुपति सिंह, चंद्र मोहन सिंह, अनिल कुमार सिंह, नवल सिंह, राजेश प्रसाद सिंह आदि शामिल है ।