जुआरियो की धरपकड़,आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार
भैरू सिंह राजपुरोहित
Edited by azad nab
बीकानेर 16 जुलाई। गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर गांव में जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा जुआरियों को पुलिस ने दबोचा।
गंगाशहर थानाधिकारी अमरजीत चावला को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग सुजानदेसर गांव में शनिचर मंदिर के पीछे जुआरियों का अखाड़ा जमा हुआ है और ताश की पत्ती पर लगा रहे है दांव, और पुलिस ने सतर्कता से दाव लगाते हुए उनको धर दबोचा।
चावला ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने देखा कि राजकुमार, पप्पू लाल, भंवरलाल, ताराचंद, नेभाराम, आसुराम, अशोक कुमार, रामचन्द्र माली जो कि ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे वह कुछ लोग पर्ची सट्टे लिख रहे थे पुलिस ने सभी को मौके से पकड़ कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।




Recent Comments