इंटर के परिक्षार्थी छात्र आयुष को सम्मानित करते जन सुराज की नेत्री सांपा सिंह

मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय प्रखंड के बिक्रमपुर गांव निवासी इंटर का परिक्षार्थी छात्र के बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर जन सुराज नेत्री संपा सिंह ने सम्मान किया। वुधवार को जनसुराज नेत्री संपा सिंह ने इंटर परीक्षा में 472 अंक लाने वाले छात्र आयुष कुमार के घर पहुंच कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और परिवारजनों की मौजूदगी में प्रतिभाशाली छात्र आयुष को नोटबुक और कलम देकर सम्मानित भी किया। सम्मान पाकर आयुष और उनके परिजन काफी खुश दिखे। इस मौके पर जनसुराज नेत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि हमारी सोच हमेशा ही प्रतिभा का सम्मान और उत्साहवर्धन करने का रहा हैं और जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिली कि अपने इलाके का छात्र इंटर बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किया है तो मैं खुद से उनके घर आकर उत्साहवर्धन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि एच. आर. कॉलेज, अमनौर, सारण के छात्र व मढ़ौरा प्रखंड क्षेत्र के बिक्रमपुर उत्तर टोला निवासी राणा प्रताप सिंह के पुत्र आयुष कुमार ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में विज्ञान संकाय में 472 अंक प्राप्त करके अपने गांव के साथ सारण जिला का भी नाम रौशन किया है। इस शानदार सफलता के लिए उसको क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा लगातार बधाइयां मिल रही हैं।