इसुआपुर फीडर में रविवार से एक सप्ताह तक दिन में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मढ़ौरा .स्थानीय विद्युत क्षेत्र के इसुआपुर फीडर में रविवार से एक सप्ताह तक दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.सहायक विद्युत अभियंता देवेंद्र कुमार राम ने बताया कि जर्जर बिजली तारों का बदलने का कार्य एक सप्ताह तक चलने वाला है.जिससे इसुआपुर फीडर में दिन में 10:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वही मरहौरा शहर के दुकानदारों को निर्देश दिया जा रहा है कि अपने दुकान के अंदर लगे हुए मीटर को दुकान के बाहर लगा ले,ताकि मीटर रीडर को बिल निकालने में दुकान बंद रहने की स्थिति में परेशानी नहीं हो.

साथ ही बिजली बिल 2000 रु से अधिक के बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का शीघ्र बिजली कनेक्शन काटने की बात कही. इसलिए जिन बिजली बकायेदारों के यहां राशि दो हजार से ऊपर का बकाया है.वह अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दें.इस आशय की जानकारी सहायक विद्युत अभियंता देवेंद्र कुमार राम ने दी.




Recent Comments