कार्यकर्ता पार्टी के रीढ होते है , चुनाव में जीत का मुख्य जरिया कार्यकर्ता ही होते है : जीतू

छपरा/अमनौर।अमनौर विधान सभा के भेल्दी मां दुर्गा मंदिर परिसर में लोजपा की कार्यकर्ता सह बूथ कमिटी बैठक की गयी । शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सात दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । इस बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी के अहम भूमिका व मजबूती पर चर्चा की गयी । कार्यकर्ताओं ने एक -एक कर अपने विचार रखा । साथ ही पार्टी मजबूती प्रदान करने के लिये संकल्प ब्यक्त किया । बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस बार अमनौर से लोजपा की उम्मीद्वारी के लिये एनडीए गठबंधन से मांग की । साथ ही एनडीए गठबंधन की टिकट बंटवारे में अमनौर को शामिल करने के लिये पार्टी सुप्रीमो से अपील की । इधर बैठक में मुख्य अतिथि लोजपा के जिला महासचिव जीतेन्द्र सिंह जीतू ने कहा आगामी चुनाव में लोजपा मजबूती के साथ लड़ेगी ।जहां एनडीए गठबंधन पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी । उसने पार्टी कार्रकर्ताओं को विधान सभा के प्रत्येक बूथो की कमिटी को मजबूती प्रदान करने व संबंधित गांवों की समस्याओं की जानकारी लेने पर बल दिया । कहा कार्रकर्ता ही पार्टी के रीढ होते है । पार्टी कार्यकर्ता की सक्रियता व संवेदनशीलता ही चुनाव में जीत दिलाती है ।उसने कहा केन्द्र की मोदी सरकार में केन्द्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान व लोजपा सुप्रीमों चिराग पासवान ने बिहार वासियों के कल्याण व उनके हित में हमेशा ही आगे रहने का काम किया है । जिनका बिहारी फस्ट व बिहार फस्ट जैसी विकास्त्मक व सकारात्मख सोच काफी सराहनीय है । इस दौरान उमेश सिंह , सोनू सिंह , केदार सिंह , कमल साह , चीन्टू कुमार सिंह , राहूल कुमार शर्मा , अतूल कुमार पाण्डेय , रिषू राज गुप्ता , बलिस्टर राय , पपु गुप्ता , राजू गुप्ता , मिथिलेश सिंह , अखिलेश सिंह , हरेन्द्र राय , शिव कुमार राम व युगनेश कुमार आदि सहित दर्जनों कार्रकर्ता शामिल थे ।




Recent Comments