शराब बरामद मामले में प्राथमिकी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव स्थित पुरानका बाजार कब्रिस्तान से थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में
गठित छापेमारी दल ने सोमवार की शाम 127 पेटी शराब बरामद की थी। शराब की कीमत करीब सात लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शराब धंधेबाज कतालपुर निवासी निकेश कुमार, मुकेश कुमार, राकेश साह, रोहित साह व जानकी नगर पचपकड़िया निवासी रविरंजन प्रसाद तथा अज्ञात दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर सिसवन के चैनपुर ओपी पुलिस ने मंगलवार की देर रात नगई गांव में छापेमारी कर अशोक महतो के घर से 30 लीटर देशी शराब बरामद किया। ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि यह पूर्व में भी शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने अस्पताल के पास शराब के नशे में बेहोश पड़े एक ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार ट्रक चालक मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना के पगहिया रामपुर डोमन निवासी शिवनाथ राम है।




Recent Comments