रिविलगंज(सारण): छपरा-माँझी मुख्य मार्ग स्थित रिविलगंज के कोइरीटोला के पास सड़क पर गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। चौदह वर्षीय घायल विशाल कुमार आठवी कक्षा छात्र है तथा गोदना वार्ड संख्या -15 निवासी हरेराम राय का पुत्र है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। करीब आधा घंटा बाद मौके पर पहुँची स्थानीय थाना के पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह विशाल कुमार साइकिल से पढ़ने जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। धक्का लगने के बाद ड्राइवर एवं खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।