तरैया 05.07.2020

आकाशीय बिजली गिरने से डेवढ़ी तकथ गांव में एक युवक की मौत हो गई है।जिसको लेकर मृतक के पिता ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मृतक के पिता अमेरिका राम का कहना है कि शनिवार को दोपहर में मेरा पुत्र महेन्द्र कुमार राम धान की बिचरा उखाड़ रहा था की उसी समय बारिस होने लगी।तेज गति से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मेरे पुत्र महेन्द्र कुमार राम की मृत्यु हो गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर ली गई है।