तरैया 05.07.2020

प्रखंड के नारायणपुर गांव में अपने मामा के यहाँ आए इसुआपुर थाना क्षेत्र के जलेश्वर राय के 8 वर्षीय एकलौता पुत्र नन्दन कुमार के नहर किनारे स्थित गड्ढे में भरे पानी मे डूबने से मौत हो गई थी।मृतक के पिता जलेश्वर राय ने थाने में यूडी केस दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरा पुत्र नहर के तरफ 30 जून को पैखाना करने गया था।लेकिन वापस नही आया।काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नही चल सका।1जुलाई को सुबह में नहर के किनारे स्थित गड्ढ़ा जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था।उसी में मेरे लड़के का शव तैरते हुए दिखाई दिया।जिसे देखकर अपने लड़के के रूप में पहचान किया।मेरे पुत्र का पानी मे डूबने से मौत हुई है इसमें किसी का कोई दोष नही है।