
तरैया 05.07.2020
आर्गेनाइजेशन फॉर होमियो मिशन मशरख इकाई के सौजन्य से तरैया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में कोरोना बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए होमियोपैथ के डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों के बीच निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।जिसका उद्घाटन संगठन के संरक्षक एवं पूर्व विधायक तथा भाजपा के वरिष्ट नेता तारकेश्वर सिंह एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के के सिंह ने फीता काट कर किया।होमियोपैथ चिकित्सकों ने ग्रामीणों के बीच आयुष मंत्रालय द्वारा निर्देशित कोरोना वायरस प्रतिषेधक औषधि आर्सेनिक एलबम थर्टी का निःशुल्क वितरण किया गया।उक्त मौके पर डॉ.रामाधार ठाकुर,डॉ. अमरजीत कुमार सिंह,डॉ.दसई तिवारी,डॉ.संजय शर्मा,डॉ अनिल कुमार सिंह,डॉ.शेषनाथ कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह,जदयू नेत्री राखी कुशवाहा,त्रिलोकीनाथ सिंह,शत्रुधन सिंह नेताजी,अमरनाथ सिंह,संजय सिंह,संजीव सिंह,गणेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments