डोरीगंज मे बालु लदी 14 ट्रकें जप्त
डोरीगंज
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंगही घाट से पुलिस ने बालु लदी 14 ट्रकों को जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे सिंगही घाट से बालु लदी 14 ट्रकों को जप्त किया गया है । मौके से पुलिस को देख सभी ट्रकों के चालक फरार हो गए ।
सभी ट्रक के चालक एवं मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
छापेमारी दल मे एएसआई कपीलदेव राम एवं संजीव सुमन शामिल थे ।