
●इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने मैच का उद्घाटन किया
पानापुर(सारन). कोरोना वायरस से डरे नहीं बल्कि अपने आसपास में सफाई पर विशेष ध्यान दें और अपने जीवन में अच्छे कार्य करके हीं आगे बढा जा सकता है उक्त बातें इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने पानापुर के खजुरी-चकियाँ के खेल मैदान में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट के फाइनल मैच के उद्घाटन के दौरान कही । वहीं मुखिया संगम बाबा ने मैच का उदघाट्न फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । टुर्नामेन्ट के 20 ओवरों के खेल में टॉस जीतकर चिन्तामनपुर ने बल्लेबाजी करते हुये पुरे विकेट खोकर 147 रनों का स्कोर बनाया । जवाबी पारी खेलने उतरी लकङीपरौली की टीम ने मैच रोमांचक उस वक्त कर दिया जब लकङीपरौली की टीम के आखिरी जोङी के आखिरी बल्लेबाजों को आखिरी गेंद पर 1 रन बनाकर 148 के स्कोर पर मैच को जीतना था । और आखिरी गेन्द पर बल्लेबाज ने 1 रन बनाकर 148 का स्कोर बना मैच को जीत कप अपने टीम के नाम कर लिया । विजेता टीम लकङीपरौली के कलाम को मैन आफ द मैच का खिताब व गुड्डू को मैन आफ द सिरिज का खिताब स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि भूट्टू सिंह ने दिया । एम्पायर रिट्टु सिंह व सिट्टू सिंह और कमेन्टेटर छोटु बाबा थे। आयोजक शैलेश कुमार, जुबेर खान रिषि सिंह, व अखिलेश सिंह के साथ-साथ हजारों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे ।




Recent Comments