रसीदपुर गाँव में सरस्वती पूजा में लोगों ने पेश किया एकता व सौहार्द की मिशाल, मिलजुल कर किया विर्सजन

तरैया(सारण)।01.02.2020
प्रखण्ड के रसीदपुर गाँव में हिन्दू- मुश्लिम लोगों ने सरस्वती पुजा में एकता का मिशाल पेश किया है। इस बार हिन्दू- मुश्लिम लोगों ने आपस मे मिलकर अदभुत व बेमिसाल भाई-चारे का मिशाल पेश किया है।और यह साबित कर दिया है कि वास्तव में भारत एकता अखण्डता का देश है।रसीदपुर गाँव के युवाओं ने शान्ति एकता पूजा समिति का गठन किया था।जिसमें सात हिन्दू और सात मुश्लिम के लोग शामिल थे।समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके के गाँव के विभिन्न स्थलों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया और शांतिपूर्ण विसर्जन जुलूस के साथ शनिवार को मूर्ति विर्सजन किया गया।समिति के सदस्यों ने गाँव मे घुम-घुम कर लोगों को जागरूक किया कि कोई भी व्यक्ति किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे।मूर्ति विसर्जन के पूर्व रसीदपुर देवी स्थान पर पूजा समिति के हिन्दू सदस्यों ने मुश्लिम सदस्यों को और मुश्लिम सदस्यों ने हिन्दू सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।फिर शांतिपूर्ण विसर्जन कार्य सम्पन्न हुआ।सभा की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद मो.अब्दुल्ला खान ने किया।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,पूजा समिति के संयोजक नरेश कुमार व भोला खान,सक्रिय सदस्य सुरेन्द्र सिंह, सकिल खान,हबिबूल्लाह खान ,मुन्ना मिया,कैसर अली,जयकिशोर सिंह,लाल बाबू सिंह,वीरेंद्र मांझी,मोहन सिंह ,सूकदेव सिंह, रामकुमार राम,कमला साह,अक्खतर खान व अन्य मौजूद थे।सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने दल-बल के साथ तैनाद थे।साथ ही मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ वीरेंद्र मोहन भी मौजूद थे।प्रसाशन की सूझ बूझ और ग्रामीणों की समझदारी से विर्सजन शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।