श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर बैठक,11सितम्बर को होगा ध्वजा रोहण
तरैया(सारण):02.09.2018।
प्रखण्ड के वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में श्री विष्णुमहायज्ञ धर्म सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को गुरुवार की संध्या ग्रामीणों की एक बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता यज्ञाधीश रामानुजाचार्य स्वामी और मधुसूदनाचार्य ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 नवम्बर से महायज्ञ का आयोजन होगा।जिसके लिए कमिटी का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष देवकुमार सिंह को चुना गया।बैठक में अमरनाथ सिंह,राजू सिंह,ओमप्रकाश सिंह,शेर सिंह,जिला परिषद श्रीभगवान गुप्ता,मुकेश शर्मा,धर्मेन्द्र गुप्ता,वीरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे।