परवेज अख्तर /सिवान
सिवान: आयोजित मानव शृंखला में सदर अस्पताल की पूरी टीम भी शामिल रही। जबकि दूसरी तरफ इमरजेंसी सेवा को पूरी चिकित्सकीय टीम के साथ अलर्ट मोड में रखा गया था। एंबुलेंस को सड़क पर तैयार रखा गया था। अस्पताल में सारे चिकित्सक और कंपाउंडर पूरी तैयारी के साथ थे। वहीं अस्पताल के बाहर सिविल सर्जन डॉ. अशेष कुमार की अगुवाई में डीएस डॉ. एमके आलम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ठाकुर विश्व मोहन, प्रबंधक एसरारुल हक, इमामुल होद, डॉ. मो. रबीयूद्दीन, डॉ. एसके राठौर सहित सभी अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी, उपस्थित रहे।




Recent Comments