छपरा : रोटरी क्लब आॅफ सारण के तत्वावधान में जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा के विरूद्ध,शराब बन्दी के समर्थन में मानव श्रंखला कार्यक्रम के तहत म्युनिसिपल चौक पर मानव श्रंखला में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पतियां अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है,अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लें। जहाँ भी पौधारोपण हो उसकी सलामती की भी जिम्मेदारी लेनी होगी तभी पौधा पेड़ के रूप में विकसित होगा। पानी जीवन यापन के लिए बहुत जरूरी हैं, इसलिए जल का संचय करें, पानी बचाने के लिए समुचित व्यवस्था करें नहीं तो आनें वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। हमें सचेत रहकर शराब बन्दी और दहेज प्रथा के विरूद्ध खड़ा होकर इसे सफल बनाना हैं। इसअवसर पर रोटरी क्लब आॅफ सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव अजय कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, गौतम प्रसाद आदि उपस्थित थें।