अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा की आज से

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड क्षेत्र में आज से सभी सरकारी प्राथमिक तथा मध्य विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।शुक्रवार को भाषा तथा उर्दू की परीक्षा होने वाली है। इसके लिए प्रश्नपत्र सभी संकुल समन्वयकों द्वारा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है।