अनुमंडलीय न्यायालय में अधिकारियों के नहीं बैठने से हो रही परेशानी
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रेम कुमार सिंह एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला अनुमंडल न्यायालय में अनुमंडल अधिकारी अथवा कार्यपालक दंडाधिकारी के किसी भी न्यायालय में कोई अधिकारी नहीं बैठने से स्थानीय जनता में आक्रोष की ओर ध्यान जिला प्रशासन का आकर्षित किया है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अनुमंडल अधिकारी के न्यायालय में आए दिन अफरातफरी की स्थिति बनी रहती है अनुमंडल न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता गण भी इसके कारण प्रभावित होते हैं। श्री सिंह ने आगे बताया है कि सीवान व्यवहार न्यायालय परिसर एवं जिला परिषद को विभाजित करने वाला नाला नगरपालिका के उदासीनता से बरसों से जाम पड़ा हुआ है जिसमें तरह-तरह के कीड़े मकोड़े पैदा हो रहे हैं जिससे नाले के किनारे बैठने वाले अधिवक्ता बंधु एवं विशेष लोक अभियोजक भागवत राम सहित अनेकों अधिवक्ता डेंगू के शिकार होकर महीनों बेड पर रहे ।उन्होंने स्थानीय प्रशासन से निवेदन किया है कि उपरोक्त मुद्दों पर तत्काल ध्यान दें अन्यथा बाद होकर जिला अधिवक्ता संघ अलग रुख अपनाने को बाध्य होगा।




Recent Comments