दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक ने स्वयं चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

पकड़े गए 110 वाहन।

12 लाख रुपया समेत बिना नंबर की कई गाड़ियां जप्त।

बेतिया : बेतिया पुलिस जिला के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस मुख्यालय पटना के आदेशानुसार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।जिसमें कुल 110 वाहन पकड़े गए ।बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से ले जाई जा रही बैंक के 12 लख रुपयेे पकड़े गए ।पकड़े गए अन्य वाहनों से लगभग एक लाख रुपैया अर्थदंड के रूप में वसूल की गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एक अनौपचारिक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक बेतिया जयंत कांत ने बताया ,कि आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में चलाया गया ।सभी थानों में वाहन चेकिंग की गई ।मैंने स्वयं नानो सती चौक एवं मुफस्सिल थाना चौक पर वाहन चेक किया, तथा बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियां पकड़ी। जबकि पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार रावत सुदुर ग्रामीण थाना क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। वही चलाए जा रहे जांच अभियान की मुआयना भी की। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 10 वाहन चार चक्का जो बिना नंबर प्लेट की है जप्त किया गया है ।जबकि एक सौ से ज्यादा मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की जप्त की गई है ।इसी दौरान इलाहाबाद बैंक की 12लाख रुपैया चार चक्का से ले जाया जा रहा था ,जो वाहन बिना नंबर प्लेट का था उसे रुपया सहित जप्त किया गया । आगे उन्होंने बताया कि जप्त किए गए वाहन से अर्थदंड के रूप में एक लाख तक की वसूली की गई। इस वाहन चेकिंग अभियान में व्यापक पैमाने पर सभी थाना क्षेत्रों में जांच अभियान चला, लोगों को समझाया भी गया तथा उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से यह बताया गया, कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पर सवारी नहीं करें। हेलमेट एवं वाहन के सारे कागजात गाड़ी के साथ लेकर चलें तथा यातायात नियमों के पालन करें।