नौतन के मालती इंडेन गैस एजेंसी से नगदी सहित ढाई लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन ( सीवान ) :- नौतन बाजार स्थित मालती इंडेन गैस एजेंसी के ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, चार्जर, प्रिंटर तथा बिक्री का पैसा समेत लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर लिया है । इस संबंध में एजेंसी के मालिक संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि नौतन भुलौनी मोड़ से लगभग 100 गज पश्चिम मालती इंडेन गैस एजेंसी स्थित है । गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ऑफिस का शटर तोड़कर चोरी कर लिया गया , जिसमें दो लैपटॉप, दो चार्जर, एक प्रिंटर तथा 19 दिसंबर को गैस विक्रय के 210451/- रुपये नगद चोरी हो गया । एजेंसी मालिक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है । वहीं पुलिस चोरी की सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची । फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है । थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो इस सम्बन्ध में पुछा गया तो उन्होने कहा कि नहा खा रहे थे इस लिए घटना स्थल पर लेट पहुँचे खोजी कुत्ता बुलाकर कर मामले छान बिन की जायेगी

लोगों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय बाजार स्थित मालती इंडेन गैस एजेंसी में चोरी की घटना के बाद नाराज लोगों ने स्थानीय मुखिया कृष्णा प्रसाद व बीडीसी सदस्य प्रसिद्ध कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पुलिस पदाधिकारी से किया।लोगों का कहना था कि पुलिस रात में गस्ती नहीं कर रही है।आसपास क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटना काफी बढ गया है।अगर पुलिस रात्रि गस्ती करती तो चोरी की घटना नहीं होती।नौतन पंचायत के कुरमौटा गांव में भी चोरों ने बाइक की चोरी कर लिया। गया था