बेतिया – मटियरिया:-आग लगने से घर समेत छः मवेशी झूलसे
न्यूज इनपुट म. अजाद मटियरिया गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-पश्चिमी चम्पारण मटियरिया गौनाहा मटियरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्नौता पंचायत के तुमकहवा मटियरिया गांव में बुधवार को अर्द्ध रात्री में श्रीकिशुन महतो के गवास में पशुओं के ठंढ से बचने के लिए किए गए अलाव से आग लग गई।

आग लगने से मवेशीयों का तबेला पुरी तरह से जलकर राख हो गया व अन्दर रस्सी में बंध कर रखे छ: मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए।

घर के मालिक श्री महतो ने बताया कि मैं शाम में मवेशियों का चरा खिलाकर गवास के अन्दर बांध दिया व पशुओं को ठंड से बचाव के लिऐ अलाव जला कर सोने चला गया ।
रात्री में हो स्थानीय लोगो के हो हल्ला की आवाज सुनकर जब मैं घर से बाहर निकला तो देखा कि आग की लपेट पूरे गवास में फैल गई हैं और मवेशी चिल्ला रहें हैं । किसी तरह ग्रामिणों की मदद से रस्सी काटकर मवेशियों को बाहर निकाला गया तब तक मवेशी बुरी तरह झुलस गए थे । झुलसे मवेशियों में दो भैसा, दो गाय व दो बछड़े हैं ।

वही सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजा जा रहा हैं । जांच के बाद मुआवजे की राशि दी जायेगी ।