अमनौर।इसुआपुर में शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक घायल बृद्ध अमीन की मौत देर रात्रि पटना उपचार के दौरान हो गई. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव के अमीन गिरिशदेव मिश्रा उर्फ नक्शा बाबा 80 वर्षीय बताया गया है. रविवार को इनका शव गांव में आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शव आने की सूचना मिलने के बाद अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगो ही भीड़ उमड़ पड़ी. पत्नी संपातो देवी पति के मौत से बिल्ख बिल्ख के रो रही थी. वहीं पूरा गांव में मातम सा छा गया .इनके कोई संतान नही थे.अमानत करके व नक्सा बेच कर पति पत्नी अपना जीवन के गुजारा करते थे.इनके नही रहने से पत्नी के बीच दुखो का पहाड़ टूट पड़ी है. इनका घर बनियापुर के रशौली गांव में था,शादी के बाद फिरोजपुर अपने ससुराल बस गए थे.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को नक्शा बेचने के लिए हीरो पुक गाड़ी से इसुआपुर बाजार गए हुए थे.वहीं  एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला.जहां एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई थी वहीं ये गम्भीर रूप से घायल हो गये थे. जिनका उपचार पटना चल रही थी जहां रविवार की सुबह इलाज दौरान इनकी मौत हो गई.