अज्ञात अपराधी ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल

परसा-दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तीचक खेल मैदान के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधी ने किराना दुकानदार को गोली मार कर भागने में सफल रहा।घायल दुकानदार दरियापुर थाना क्षेत्र के हराना बुलाकी टोला निवासी सिकन्दर राय का पुत्र सरोज कुमार बताया जाता है।घायल दुकनदार घायल अवस्था बाईक चलाकर मस्तिचक गाँव मे पहुँच स्थानीय ग्रामीण तथा परिजनों को घटना की जनकारी दिया।घायल दुकनदार को स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।घटना की खबर पर परसा तथा दरियापुर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच घटना की जनकारी लिया।घटना के संबंध में दरियापुर थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि दुकानदार द्वारा बयान नही दिया गया है।बयान के उपरांत प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा।पुलिस घटना की छान बिन में जुटी है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परसा बाजार से युवक किराना दुकान बंद कर बाईक से घर लौट रहा था।तभी पहले से घाट लगा कर बैठे अपराधियो ने गोली स्व वार कर भागने में सफल हो गया।घटना को लेकर परसा बाजार के व्यवसायियों के बीच दहशत ब्याप्त है।




Recent Comments