सारण :होली शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर अमनौर थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
अमनौर /सारण
होली के त्योहार में शांति एवं सौहार्द स्थापित करने को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. रविवार की थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल पुलिस अधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकर्ताओं ,बुद्धिजीवी वर्ग व विभिन्न वर्ग के लोगो ने अपने – अपने विचार ब्यक्त किया. जहां होली त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व संप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने पर बल दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने असमाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की लोगों से कही. उक्त मौके पर सीओ मनोज श्रीवास्तव, एसआई विनोद राय ,एएसआई लालबहादूर पासवान , एएसएसआई प्रदीप मुखर्जी , एएसआई घनश्य प्रसाद सिंह , मुंसी रामजी प्रसाद राय , सरपंच संघ के अध्यक्ष पति अरविन्द सिंह , पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह , मुनटून सिंह ,शिवप्रसाद यादव ,राजद नेता रामप्रवेश महतो, मेघनाथ प्रसाद , धर्मराज महतो, भजन साह ,शत्रुधन शर्मा , नशीरूद्दीन अंसारी , शीला सिंह, परमा राम आदि सहित दर्जनों शामिल थे.