नशे की हालत में पांच युवक गिरफ्तार,स्वीफ्ट डिजायर कार भी बरामद
रसूलपुर /एकमा(सारण) -स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान शराब के नशे में धुत स्वीफ्ट डिजायर कार पर सवार पाँच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार लोगों में सीवान जिलान्तर्गत महाराजगंज के पंकज कुमार, टुनटुन प्रसाद, राजेश कुमार,तिलक माँझी, दिनेश कुमार शामिल है। पुलिस ने मौके पर कार में रखे दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उक्त कार को भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार लोगों में महाराजगंज के नगर पंचायत उपाध्यक्ष भी शामिल हैं ।सभी एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राधामोहन पंडित ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस चनचौरा बाजार जा रही थी तभी नशे की हालत में कार सवार पाँच युवक माधोपुर पुल के समीप पुलिस की गाड़ी को देख तेजी से भागने लगे पुलिस ने भी पीछा कर गाड़ी को पकड़ा तो उसपर सवार सभी नशे की हालत में थे गाड़ी को चेक करने पर उसमें दो बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद किया गया जिसमें एक ने अपने को महाराजगंज नगर पंचायत उपाध्यक्ष बताया ।सभी का मेडिकल जाँच कराने के बाद संशोधित उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया और उक्त कार को बरामद कर लिया गया।




Recent Comments