करे योग, रहे निरोग:- क्रीड़ा भारती

मढ़ौरा। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती, सारण द्वारा प्रखंड के बिक्रमपुर खेल मैदान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम लोगों ने रुचि दिखाते हुए काफी अच्छी संख्या में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उक्त सम्बन्ध में क्रीड़ा भारती सारण के जिला प्रचारक मनोकामना सिंह ने बताया कि योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंच योगाभ्यास में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समन्वय प्रखंड संयोजक प्रभाकर सिंह मोनू ने किया। प्रशिक्षक के तौर पर रिटायर्ड बैंक कर्मी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं इस मौके पर कामेश्वर सिंह, ब्रजेश सिंह घुटुक,मनीष तिवारी, साहुल कु, जीवन सिंह, ऋषि कुमार, आयुष कुमार, राकेश सिंह, अभिजीत कुमार, समर सिंह, सूर्या सिंह, साहिल कुमार एवं अन्य साथियों द्वारा योग कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए सभी संगठनों, उनके सदस्य, आम लोगों एवं क्रीडा भारती परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती खेल एवं खिलाड़ियों के लिए समर्पित संस्था है एवं योग प्रत्येक खेल के खिलाड़ियों को करने की आवश्यकता है। योग के माध्यम से हम उतम स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं।


वहीं मढौरा हाई स्कूल परिसर में भाजपा के बैनर तले योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग ट्रेनर मोहम्मद अली द्वारा भाजपा नेता नागेंद्र राय, बलबीर सिंह, मुन्ना लाल गुप्ता, डा चंदन गुप्ता के साथ अन्य जेपी सिंह, सतेंदु सिंह, मनोज कुमार समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने योग किया।