
इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन मढौरा एसडीओ व डीएसपी ने जायजा लेने पहुंचे
अमनौर।अमनौर के एचआर कॉलेज व हाइस्कूल में चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन मढौरा एसडीओ व डीएसपी ने जायजा लेने पहुंचे. मंगलवार को आयोजित इस परीक्षा में जहां कोविड नियमों के साथ साथ कदाचार मुक्त परीक्षा दिलवाने को लेकर प्रशासन तत्पर दिख रही है. वहीं परीक्षा पहला दिन होने के कारण परीक्षार्थियों व अभिभावकों में संसय बनी रही. इधर पहली पाली में अमनौर एचआर कॉलेज पहुंचे मढौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. किसी भी कदाचार की सूचना नही मिली है. कोविड गाइडलाइंस का यथासंभव प्रयास किया जा रहा है सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाने के लिए बोला गया है. साथ ही सोशल डिस्टैंसिग का भी ख्याल रखा गया है. मौके पर मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा,बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, सीओ मृतुन्जय कुमार भी मौजूद रहे.




Recent Comments