Θ बेतिया – लौरिया:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लौरिया इकाई शिक्षा में कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ विशाल छात्र सम्मेलन किया गया ।

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लौरिया इकाई जिला में विश्वविद्यालय की स्थापना एवं शिक्षा में कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ विशाल छात्र सम्मेलन किया गया ।जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख उमाशंकर पोद्दार विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक धन रंजन कुमार गुड्डू जिला संयोजक रोशन कुमार प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य राहुल पांडे रवि पटेल एवं नगर संयोजक सुजीत मिश्रा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य रवि पटेल ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उमाशंकर पोद्दार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से हैं छात्र हित में वह समाज हित में कार्य करने वाली एक राष्ट्रवादी विचारधारा की छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने निरंतर मेहनत से शिक्षा से समाज में परिवर्तन लाने का स्थापना काल से ही कार्य करते आ रहे हैं वही विभाग संयोजक धनरंजन कुमार गुड्डू ने कहा आज पश्चिम चंपारण जिले में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का बदहाल स्थिति है उचित शिक्षा नहीं मिलने के कारण जिले से छात्रों का निरंतर पलायन जारी है बिहार का सबसे बड़ा जिला होने के बाद भी मात्र 3 अंगीभूत कॉलेजों के सहारे यहां की शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है।

जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था इतनी बद से बदतर हो चुकी है कि यदि बिहार के किसी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त कर छात्र नौजवान दूसरे राज्यों में रोजगार हेतु जाते हैं तो यह जानकर कि यह छात्र बिहार के किसी कॉलेज से डिग्री प्राप्त कर आया है उसे वहां पर रोजगार नहीं दिया जाता। शिक्षा में नालंदा उदवंत पूरी और तक्षशिला विश्वविद्यालय के माध्यम से पूरे विश्व को शिक्षा का प्रकाश देने वाला बिहार आज अपनी शिक्षा व्यवस्था पर रोना रो रहा है ।आज का छात्र युवा नौजवान इस लचर शिक्षा व्यवस्था में पड़कर बेरोजगारी ही हासिल कर रहे हैं।

प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है ।प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य राहुल पांडेय ने कहा कि आज छात्रों को अच्छे नंबर लाने के लिए ज्यादा पढ़ना नही पड़ता , आप 1000 दीजिए तो जिला टॉप 10000 दीजिए तो बिहार टॉप और कर्मचारी की नौकरी चाहिए तो 10 लाख देकर नौकरी ले सकते हैं ।




Recent Comments