Θ बेतिया – महामारी में नगर की सुरक्षा परहरी में लगे पुलिस से मिलकर उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद सौंपा ज्ञापन

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर इस भयंकर महामारी में नगर की सुरक्षा परहरी में लगे पुलिस से मिलकर उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।
युवा नेता अभिषेक यदुवंशी ने कहा कि आज हरिवाटिका चौक पर सेवा कार्य में लगे सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार जी से मिलकर उन्हें आभार प्रकट करते हुए एक धन्यवाद ज्ञापन भी सौंपा।इन्होंने कहा कि आज पूरा भारत करोना संक्रमण के खिलाफ एक हो गया है। सभी नागरिक पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इस संकट के क्षण में आप सभी कोरोना वारियर्स मानवता की सुरक्षित भविष्य के लिए इस लड़ाई की अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं।आपलोग अपनी जान की परवाह किये बगैर हम नगरवासियों की सेवा कर रहे है।ये काबिलितारीफ है। आपके साहस, निस्वार्थ सेवा और दृढ़ निश्चय हीं भारत को इस विषम परिस्थिति में सही रास्ते पर रखा हुआ है। अपनी चिंता न करते हुए डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक, सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारी व सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मी के रूप में यह सुनिश्चित किया है कि हम सुरक्षित रह सकें और सभी की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी कर सकें।इन युद्ध जैसी परिस्थितियों में आपकी कर्तब्यनिष्ठा प्रेराणादायी हैं। हम इस योगदान,साहस, और सेवा के लिए हृदय से आपका अभिनंदन करते हैं। आपके कर्तव्य, परायणता और निष्ठा के समक्ष नतस्तक है।हमे पूर्ण विश्वास है कि आपके निश्वार्थ सेवा के कारण भारत बहुत जल्द कोरोना के इस लड़ाई में विजयी होगा।