Θ बेतिया – नरकटियागंज में होगा अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन एवं प्रखंड परिसर स्थित डॉo अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

बिहार राज्य अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ, पश्चिम चम्पारण की जिला स्तरीय बैठक नरकटियागंज प्रखंड इकाई के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। बैठक में आए मुख्य अतिथि एवं संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत नरकटियागंज प्रखंड कमिटी के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर किया गया।
आयोजित बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रखंड कमिटी द्वारा संघ का जिला सम्मेलन नरकटियागंज में कराने, प्रखंड परिसर स्थित डॉo अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण कराने, सांगठनिक मजबूती, अनुमंडल एवं विभिन्न प्रखंडों में कमिटी के गठन, सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ की अगली बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी एवं आवश्यकतानुसार प्रशासनिक सहायता ली जाएगी। संघ के हवाले से उक्त जानकारी बैठक में उपस्थित बगहा इकाई मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दिया। आगे बताया कि जिलाध्यक्ष ने इंद्रजीत राम की अध्यक्षता में नरकटियागंज अनुमंडल कमिटी के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष बलेश राम ने एवं संचालन जिला सचिव जयप्रकाश प्रकाश ने किया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष श्यामाकांत मेहरा (वरीय कोषागार पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण), जिला सचिव जयप्रकाश ‘प्रकाश’, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ‘सरस’, कोषाध्यक्ष रामकिशोर बैठा, संघ के बगहा इकाई के मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’, नरकटियागंज प्रखंड सचिव महावीर राम, कार्यकारिणी सदस्य क्षमेंद्र कुमार, दीनानाथ दिवाकर, शेषनाथ राम, संदेश कुमार, उमेश राम, इंद्रजीत राम (सेवानिवृत शाखा प्रबंधक), शिवनारायण राम, योगेंद्र प्रभात, यशवंत कुमार तूफानी, विजय राम (समाजसेवी), गौनाहा प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी राम, बृजमोहन राम, प्रखंड सचिव फेंकु राम, रामनगर से रवि कुमार, मुनिन्द्र राम, वीरेंद्र राम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।