
सारण :जलभरी के लिए सैकड़ों की संख्या श्रध्दालु भक्तों ने कलश यात्रा निकाली
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
प्रखंड के एसएच 73 बिशुनपुर पिपराही स्थित नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु यज्ञ को लेकर भब्य कलश यात्रा निकाली गयी. उक्त कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएँ , कुआरी कन्याओं ने अपने सर पर कलश लेकर जलभरी में भाग लिया. उक्त कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्तो ने देवी – देवताओं की जयकारा करते हुए धर्म की जय हो , अधर्म का नाश हो , प्राणियों में संदभावना हो व विश्व का कल्याण हो जैसे नारे लगाते हुए बैड बाजों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे. कलश यात्रा में आधा दर्जन से अधिक हाथी , घोड़े व उंट भी शामिल थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर पिपराही व सोनहो होते हुए मुरली पोखर पहुंची. जहां आचार्य त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने वैदिक मन्त्रोचारण के साथ उक्त यज्ञ का शुभारंभ किया. उक्त मौके पर आयोजन समिति के अशोक राय , राजेश सिंह , प्रभु राय ,रामकुमार तिवारी , भूपेन्द्र राय , सुदर्शन कुमारभजन साह , राहूल तिवारी , उपेन्द्र कुमार, तपु सिंह सहित सैकड़ों श्रध्दालु भक्त शामिल थे.




Recent Comments