● कोरोना व भयंकर बाढ़ के बीच सैकड़ों छात्र-छात्राएं अब भी हैं स्नातक एवं पीजी में ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित

छपरा(29 सितंबर 2020)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला परिषद् का एक शिष्टमंडल संगठन के राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में जेपी विवि छात्र कल्याण पदाधिकारी उदयशंकर ओझा से मिला और छात्रहित में एक मांग पत्र सौंपा। स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन नामांकन आवेदन तिथि 10 अक्टूबर तक विस्तारित करने की मांग की।
छात्र नेताओं ने अपने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी एवं भयंकर बाढ़ के वजह से पीजी प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद भी सैकड़ों छात्र-छात्राएं अब भी ऑनलाइन नामांकन आवेदन करने से वंचित हैं। छात्रहित में विवि प्रशासन हम मांग करते हैं कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्नातक प्रथम खंड एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन नामांकन आवेदन तिथि 10 अक्टूबर तक विस्तारित किया जाए।
जेपीयू छात्र कल्याण पदाधिकारी से मिले शिष्टमंडल में मुख्य रूप से राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, राज्य-पार्षद अमित नयन, शिबू वर्मा, दीपम पांडे, अनिकेत कुमार थे।