मांझी। दाउदपुर बाजार स्थित यूनियन बैक का पिछले पांच दिनों से लिंक फेल होने से नाराज ग्राहकों का मंगलवार को एकाएक ग्राहकों गुस्सा फुट पड़ा। और लोगों ने बैक परिसर में जमकर हंगामा किया। स्थिति को बिगड़ता देख शाखा प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस को भी बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्राहकों को किसी तरह शांत कराया। ग्राहकों का आरोप था कि महीना में 15 दिन उक्त बैंक का लिंक फेल ही रहता है। जिससे पैसे की निकासी नही हो पाती है। दूर दराज से पहुंचे ग्राहकों को पैसे की निकासी के लिए सुबह से शाम तक लम्बी लाइन लगाकर खड़ा रहना पड़ता है। बैक खुलता है तो लिंक फेल होने की सूचना दे दी जाती है। बैक परिसर में मौजूद एटीएम भी खराब पड़ा है। नाराज ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बैंक के पदाधिकारी व कर्मचारी ग्राहकों से सम्मानजनक ब्यवहार नही करते।
इस सम्बंध में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि पिछल जून माह में छपरा बीएसएनएल ऑफिस में आगजनी के बाद से हमेशा उसका लीक फेल ही रहता है। इस वजह से ग्राहकों को राशि निकासी में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरएम के पास शिकायत की गई है। बैंक के ऊपर लगे ऐंटिना टूटने के बाद आज तक नही बना है। सबसे अधिक समस्या महिला ग्राहकों का है।




Recent Comments