
सीवान / पंजवार के मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी की चार बेटियां पटना एकलव्य टीम के लिए चयनित, क्रीड़ा भारती ने दी शुभकामना
🔸🔸🔸
🔮 महज सात महीने पहले सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में समाजसेवी घनश्याम शुक्ल जी के प्रेरणा से शुभारंभ हुए मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों ने कमाल कर दिया है ।
आपको बताते हुए अपार खुशी हो रही है कि बिहार सरकार से पोषित खेल अकेडमी पटना एकलव्या के द्वारा पिछले सप्ताह बिहार में महिला हाकी को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार भर की लड़कियों का एक राज्यस्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया था। उक्त ट्रायल के बाद प्रदर्शन के आधार पर कुल दस लड़कियों का चयन किया गया है । उन दस लड़कियों में पंजवार की मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी की चार लड़कियों का चयन हुआ है ।
हैं न आश्चर्य करने की बात! सात महीने पहले तक जिन लड़कियों ने हॉकी स्टिक तक नहीं देखा था , वे अब हाकी की राज्यस्तरीय टीम का हिस्सा बन चुकी है ।
अब मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी, पंजवार की ये चारों लड़कियां पटना एकलव्य एकेडमी में ही रह कर कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई लिखाई करेगी, साथ ही साथ इनका प्रशिक्षण भी होगा । इस दौरान इनके रहने और खाने पीने की सभी जिम्मेदारी बिहार सरकार पूरी करेगी ।
“क्रीड़ा भारती” के उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांतीय मंत्री नवीन सिंह परमार , क्रीड़ा भारती सीवान के अध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा व अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, सह जिला मंत्री डाक्टर सुधीर कुमार सिंह उर्फ नन्हे, कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार आदि लोगों ने मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी, पंजवार के स्थापक समाजसेवी घनश्याम शुक्ल, एकेडमी के सभी प्रबंधको व पटना एकलव्य टीम के लिए चयनित खिलाड़ी लक्ष्मी कुमारी , रिशु कुमारी , प्रीति कुमारी व सिद्धी कुमारी को सैल्यूट करते हुए अपने चारों बेटियों को शुभकामना देते हुए, ईश्वर से प्रार्थना किया है कि कल वे बिहार के लिए खेलें व एक दिन देश का प्रतिनिधित्व करें ।
🌺🌺🌺🌺🌺
✍रिपोर्ट : नवीन सिंह परमार
By- परमार मीडिया




Recent Comments