
लियो क्लब ने लगाया नि: शुल्क ब्लड ग्रुप चेक अप कैम्प -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
माँ शारदे संस्कार विधापीठ के दो सौ छात्र- छात्राओं के ब्लड ग्रुप का किया गया चेकअप-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के तीनमहुआ स्थित माँ शारदे संस्कार विधापीठ मे अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा ,सारण की युवा ईकाई लियो क्लब छपरा के द्वारा नि: शुल्क ब्लड ग्रुप चेकअप कैम्प लगाया गया ।
कैम्प मे विधालय के दो सौ छात्र – छात्राओं का ब्लड ग्रुप चेकअप कर ब्लड ग्रुप कार्ड उपलब्ध कराया गया साथ ही क्लब की तरफ से विधालय को फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध कराया गया ।

इस अवसर पर लियो क्लब के अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव ने कहा कि समय समय पर विभिन्न जगहों पर क्लब के द्वारा नि: शुल्क ब्लड ग्रुप चेकअप कैम्प लगाया जा

ता है । इस प्रकार के कैम्प के आयोजन का मुख्य उदेश्य है की लोगों को यह पता चल सके कि उनका ब्लड ग्रुप कौन सा है जिससे आपात स्थिति मे उनको तत्काल मदद मिल सके ।
इस अवसर पर क्लब के सचिव विकास कुमार , कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान , लायंस क्लब के विक्की आनंद , श्वेतांक राय पप्पु , सोनु कुमार सिंह , आलोक गुप्ता , चन्दन कुमार , अली अहमद , लैब टेकनिशियम राजकमल जी , संदीप गुप्ता , स्वराज सौरभ , अनुरंजन कुमार , विधालय के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह , प्राचार्य आशीष प्रताप सिंह सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित थे ।
लियो क्लब ने लगाया नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक अप कैम्प




Recent Comments