खरीफ महाअभियान व प्रशिक्षण में किसानों को दी गई तकनीकी खेती की जानकारी
परवेज अख्तर/सिवान : दरौली प्रखण्ड मुख्यालय परिसर मे शुकवार को.कृषि प्रौधोगिकी अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान मे खरीफ महाअभियान के तहत प्रसण्डस्तरीय किसान कार्यशाला सह प्रिशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे किसानों को तकनीकी अधारित खेती करने की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृर्षी पदाधिकारी अशोक कुमार राव, सहायक कृर्षी पदाधिकारी राजीव रंजन, कृषी पदाघिकारी विक्रमा माझी, ,सी ओ आन्नद कुमार गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान मे दीपप्रजवलित कर किया गया । प्रखण्ड कृषी पदाघिकारी विक्रमा माझी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की किसान भगवान के रूप होते है इन्हे के कठिन परिश्रम से खेतों में फसल की पौदावार अच्छी होती हैं । किसान खुशिहाला तो देश खुशियाल ।उन्होने किसानो को बताया की कोई किसान अपने खेत को खाली न रखे कुछ न कुछ उत्पादन करे साथ ही प्रशिक्षण के दौरान किसानो को फसल की अधिक पैदावार करने के लिए अधुनिक तकनीक बताये गये । इसके तहत धान, गेहूँ , मकका, हर प्रकार की सब्जी, अरहर , इत्यादी फसलों पर चर्चा किया गया । इस अवसर पर सुरेन्द्र पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, प्रभुनाथ पाण्डेय, विरेन्द्र राय, बबन सिंह, मितु त्रिपाठी, मदन सिंह, जयराम, माया राय, राजकुमार, गुडु राय, रामायण राम, तारकेरावर सिंह, हरेन्द्र तिवारी, मानता सिंह, केदार पड़ीत,सहीत सेकड़ों किसान उपस्थित रहे ।
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय पर खरीफ महाभियान 2019 के तहत कृषि प्रौद्योगिक प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सिवान के सौजन्य से शुक्रवार को प्रखंड में शिविर लगाकर उन्नत खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया।शिविर का विधिवत उदघाटन बीडीओ मनीषा प्रसाद अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह और प्रखंड प्रमुख राजाराम साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न गांवों के लगभग 250 सौ किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती करने का गुर सिखाया गया। जिसमे श्री विधि से धान की बुआई,तनाव रोधी धान, उद्यान संबंधी जीरो टिलेज,धान की सीधी रोपाई, स्वयं सहायता समूह का गठन, पैडी ट्रांसप्लांटर, जैविक खेती का प्रोत्साहन का सफल प्रशिक्षण दिया गया।
——




Recent Comments