मढ़ौरा के युवक का विजयवाड़ा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पैतृक गांव आया शव, परिजनों के चीत्कार से महौल गमगीन
मढ़ौरा. स्थानीय थान क्षेत्र के पकहा गांव के एक युवक की आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में कार से कुचल मौत हो गयीं.रविवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों की चीख पुकार से महौल काफी गमगीन हो गया.बेसुध पत्नी अपने दो महीने के दुधमुंहे बच्ची के साथ लिपटी तो सभी की आंखें नम हो गयीं.गांव के लोग परिजनों को संभाल दाह क्रिया को सम्पन्न कराया.जहा मृतक रंजीत राय का चार वर्षीय पुत्र आयुष ने मुखाग्नि दी.

मृतक हीरा राय का 35 वर्षीय पुत्र रंजीत राय हैं.घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि मृतक रंजीत राय आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित एलएनटी कंपनी में पाईप वेल्डर का काम करता हैं. जो दो दिन पहलें गुरुवार को अपने रूम से ड्यूटी के लिए पैदल ही कंपनी में जा रहा था.तभी रास्ते में एक कार की चपेट में अपने एक साथी के साथ आकर बुरी तरह जख्मी हो गया.जहां पर दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयीं । एक अन्य मृतक गोपालगंज जिला का सोनू अहमद बताया जा रहा हैं.घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयीं थी और परिवार में चीख पुकार दो दिनों से चल रहा हैं.वहीं मृतक की पत्नी रिंकी देवी का रो रो कर बुरा हाल हैं.जिसके गोद में दो साल की नन्ही बच्ची हैं.मृतक के तीन संतानों में दो बेटा में एक बड़ा बेटा चार वर्ष का और छोटा वाला दो वर्ष का हैं.वहीं सबसे छोटी एक बेटी दो माह की हैं.गांव के लोग युवक के शालिनता की बात कह गमगीन हो जा रहे हैं। पुरा गांव घटना को लेकर मर्माहत