पचरौर में मुश्लिम समुदाय के लोगो ने निकाला आक्रोश मार्च,पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे
तरैया/सारण ।17.02.2019:
कश्मीर के पुलवामा में भारतीय जवानों पर हुए आतंकी हमले पर तरैया प्रखण्ड का सभी समुदाय रो रहा है।तथा उनमें आक्रोश है।भारत सदियों से हिन्दू-मुश्लिम एकता का देश रहा है।इस घटना पर भी सभी समुदाय के लोग एक साथ देश हित मे खड़े है।इसका एक मिसाल पेश करते हुए फरीदपुरा गाँव के मुश्लिम समुदाय के लोगो ने रविवार को तरैया-अमनौर मुख्य सड़क पर फरीदपुरा गाँव होते हुए पचरौर बाजार तक आक्रोश मार्च निकाला।जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाये गये।मुश्लिम समुदाय के लोगो ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान मुर्दाबाद के भी नारे लगाये।आक्रोश मार्च का नेतृत्व नकीबुदिन खान उर्फ भोला खान ने किया।आक्रोश मार्च के पूर्व
फरीदपुर गाँव मे शोकसभा कर शहीद जवानों के लिए 5 मिनट का मौन व्रत रखा गया।फिर जुलूस में हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद, शाहिद हाफिज मुर्दाबाद,मसूद अजहर मुर्दाबाद जैसे कई नारे लगे और लोगो ने एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान अपना कायराना हरकत बन्द करों।जुलूस में शामिल मुश्लिम समुदाय के लोगो ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए नारे लगाये।जिसमे भोला खान, सोना खान ,राजू खान, विकी खान, हामिद अली, अनवर आलम, अजहरुद्दीन, रोजा दिन,सगीर खान व अन्य शामिल थे।