दरवाजे से बोलेरो चोरी
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के कोड़ारी खुर्द गांव में रविवार की रात दरवाजे पर खड़ी बोलेरो अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वाहन मालिक आनंद कुमार जब सोमवार की सुबह जगे तो दरवाजे पर बोलेरा नहीं देख हैरान रह गए। काफी खोजबीन करने के बाद थाने को सूचना दी है। उसने कहा कि रात्रि 2 बजे शौच करने जगा तो बोलेरो खड़ी थी, लेकिन सुबह चार बजे देखा तो बोलेरो गायब थी।
—-




Recent Comments