
मैरवा (सीवान)। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजस्थान में 11 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबाल चैंपियनशिप में शामिल होनेवाली बिहार राज्य की 18 सदस्सीय टीम में रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 10 खिलाडियों का चयन किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए एकेडमी के संस्थापक निदेशक संजय पाठक ने बताया कि इन खिलाडियों का चयन सारण जिले के बनियापुर प्रखंड स्थित बड़ा लौवा संत जलेश्वर एकेडमी में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 22खिलाड़ी शामिल थे। चयनित खिलाडियों में खुशबू कुमारी, रूबी कुमारी, सिंधु कुमारी, प्रियांजलि रॉय, प्रतिभा कुमारी, निशा कुमारी, चंदा कुमारी, गायत्री कुमारी, रागिनी कुमारी एवं निभा कुमारी शामिल हैं। पाठक ने बताया कि बिहार टीम काफी सशक्त है और मेडल की उम्मीद है। इन खिलाडियों के बिहार राज्य की टीम में शामिल होने पर सिवान जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता ईष्टदेव तिवारी, आई एम ए के अध्यक्ष डा शशिभूषण सिन्हा, सचिव डा शरद चौधरी, डा अशोक कुमार, डा सत्यप्रकाश, डा विनय पांडेय, डॉ आशुतोष सिंहा, डा शंकर सिंह, डा रीता सिन्हा, डा संगीता चौधरी डा आर एन ओझा सहीत कई अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




Recent Comments