शहीद के गांव में नहीं है सड़क

✍परवेज अख्तर/सिवान;

शहीद रम्भू सिंह की पत्नी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि शहादत के बीस साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। राज्य सरकार ने मुख्य सड़क से लेकर शहीद के घर तक सड़क बनाने व उसका नाम शहीद के नाम पर रखने की बात कही थी। जिसको आज तक पूरा नहीं किया गया। शहीद की पत्नी का आरोप था कि सरकार जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य पूरा करे। सड़क नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वही स्थानीय लोगों ने भी अपने गांव के लाल को याद किया।