छपरा में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 
———
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
———
छपरा : दिनांक 26 मार्च 
मयूर कला केंद्र एवं रेडियो मयूर की ओर से एक महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर विशेष रूप से  महिला पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित किया गया।  “स्वस्थ्य नारी , उज्जवल भविष्य ” कार्यक्रम के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की जानकारी महिला डॉ , शहर की जानी मानी गाइनोकोलोजिस्ट डॉ संजू प्रसाद  की उपस्थिति में दी गयी जो की उक्त कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भी थी।  महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए ये पहला ऐसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की अद्यक्ष्ता पुलिस अधीक्षक अनुसईया रण सिंह साहू ने किया।  साहू ने महिलाओं को  सम्बोधित करते हुए ऐसे कार्यक्रमो को बढ़ावा देने की बात कही और नारी शक्ति के बारे में जागरूक किया। अतिथियों का स्वागत रंजन श्रीवास्तव और रेडियो मयूर के वालंटियर्स ने किया । कार्यक्रम का धन्यवाद  ज्ञापन रेडियो मयूर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अभिषेक अरुण ने किया ।
——–
साभार:मनोरंजन पाठक ,छपरा