खेल से ग्रामिण क्षेत्र में बढ़ता है मिल्लत, युवाओं का होता है उत्थान – नबी अहमद
मढौरा ।
प्रखंड के ओल्हनपुर गांव में स्थित इस्लामिया उच्च विधालय प्रांगन में ग्लोबल शिशु ज्ञान मंदिर टी ट्वेन्टी क्रिकेट टुर्नामेन्ट का उद्धाटन मैंच सोमवार को गरखाऔर मकेर के बीच खेला गया।

मैच का उदघाट्न समाजसेवी नबी अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान नबी अहमद ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा और मिल्लत बढ़ता है। खेल से ही युवा की उर्जा को सही दिशा मिलती है जो सकरात्मक दिशा में काम करती है।

मैंच में टॉस जीतकर गरखा की टीम ने मकेर को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया । मकेर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 115 रन बनाये ।

जवाबी पारी खेलते हुए गरखा की टीम ने आठ ओवर में जरुरी रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गरखा टीम के बाबू अहमद को दिया गया। आयोजन टीम में हामिद खान व अन्य सक्रिय रहे ।




Recent Comments