सारण/अमनौर।प्रखंड के नरसिभानपुर गांव स्थित शिव मन्दिर के परिसर में आयोजित अखण्ड अष्टयाम को लेकर सैकड़ों श्रद्धालू भक्तों द्वारा जलभरी हेतु कलश यात्रा निकाली गई. मंगलवार को निकाली गई कलश यात्रा में जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं लाल पीले रंग के परिधान में सुसज्जित हो कर अपने सर पर कलश रख भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. वहीं गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु भक्त अपने हाथों में भगवा झंडे – पताखा लिए धर्म की जय हो, अधर्म की नाश हो के साथ भगवान के जयकारों से वहां का वातावरण भक्तिमय हो उठा. कलशयात्रा यज्ञ स्थल से चलकर अमनौर बड़ा पोखरा पहुंची जहां आचार्य नित्यानंद तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरी की गई है.  इस मौके पर मुख्य रूप से आचार्य श्री नित्यानंद तिवारी , गोपाल सिंह, युवा समाजसेवी रवि प्रकाश शांडिल्य,परमहंस प्रसाद,सिपाही प्रसाद,धर्मेन्द्र प्रसाद, डॉ उमेश राय,भूषण राय,जवाहर प्रसाद,टुनटुन प्रसाद सहित सैकड़ों लोग कलश यात्रा में शामिल थे.